फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फुटबॉल में एमिटी की टीमों का दमदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। एमिटी विश्वविद्यालय में चल रही इंटर एमिटी इंस्टीट्यूशन खेल प्रतियोगिता-2026 के तहत बुधवार को फुटबॉल के दूसरे राउंड के मुकाबले खेले गए। विभिन्न संस्थानों की टीमों ने जीत के लिए शानदार प्रदर्शन किया। पहले मुकाबले में एमिटी इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल ने आरआईसीएस को 2-0 से हराकर अगले चरण में जगह बनाई। टीम के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए दो गोल दागे।दूसरे मुकाबले में एमिटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड फाइनेंस और एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के बीच मुकाबला हुआ। इसमें एमिटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड फाइनेंस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत दर्ज की। वहीं, तीसरे मुकाबले में एमिटी बिजनेस स्कूल और एमिटी स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी की टीमें आमने-सामने रहीं। एमिटी बिजनेस स्कूल ने तीन गोल करते हुए मुकाबला 3-0 से अपने नाम किया। प्रतियोगिता के अगले चरण में पहुंची टीमों के बीच मुकाबले जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें