नोएडा (संवाद)। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में शनिवार को दिल्ली रिसर्च इम्प्लीमेंटेशन एंड इनोवेशन (डीआरआईआईआई) के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने दौरा कर सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। इस पहल का उद्देश्य अनुसंधान और नवाचार को राष्ट्रीय मिशन के अनुरूप बढ़ावा देना है। प्रतिनिधिमंडल में चीफ इनोवेशन ऑफिसर डॉ. अमृता डान सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। वाइस चांसलर डॉ. बलविंदर शुक्ला ने साझेदारी को छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए लाभकारी बताया। इस दौरान एआई, स्वास्थ्य, पर्यावरण और ऊर्जा जैसे विषयों पर प्रस्तुतियां दी गईं। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के विभिन्न शोध केंद्रों और प्रयोगशालाओं का भी दौरा किया।