मूंढापांडे। पंचायत सहायक अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में अमित कुमार 46 मत पाकर विजयी हुए हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर सचिन ने जीत हासिल की है। ब्लॉक सभागार में शनिवार को हुए आम सहमति न बन पाने पर निर्वाचन अधिकारी अभय प्रताप सिंह की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें अध्यक्ष पद पर अमित और अजीम ने नामांकन दाखिल किया जबकि उपाध्यक्ष पद पर सचिन व शबनम ने अपना आवेदन दिया। इसके बाद मतदान हुआ और फिर वोटों की गिनती की गई। अध्यक्ष पद पर अमित कुमार को 46 और अजीम को नौ मत प्राप्त हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर सचिन को 54 और शबनम को दस मत प्राप्त हुए। निर्वाचन अधिकारी ने परिणाम घोषित किया। इसके बाद आम सहमति से निशा को सचिव, तरन्नुम को मीडिया प्रभारी, विशाल को कोषाध्यक्ष, आशीष कुमार व सोहन लाल को महामंत्री चुना गया। ब्लॉक प्रमुख डॉ. नवदीप यादव ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। ब्यूरो