ग्रेटर नोएडा। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में सीएम ने 3,446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) और 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें गौतमबुद्ध नगर के सात प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र मिले हैं। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि नियुक्तियों से कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्यों को गति मिलेगी। जिला पंचायत प्रशासक अमित कुमार ने नवचयनित प्राविधिक सहायकों को शुभकामनाएं दीं। ब्यूरो