फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश के दौरान जाम में फंसी एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो के साथ
विज्ञापन

नोएडा। बारिश के दौरान लगे जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही। काफी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को रास्ता दिया गया। महामाया फ्लाईओवर से चिल्ला बॉर्डर जाने वाली सड़क पर वाहन रेंगते रहे। सेक्टर-59 से 62 की तरफ जाने वाली सड़क पर जाम की स्थिति रही। इसी जाम में सेक्टर-61 के पास एंबुलेंस फंसी रही। पर्थला गोलचक्कर पर भी शाम के समय ट्रैफिक फंसा रहा। सेक्टर-15 से 18 मेट्रो स्टेशन को जाने वाली सड़क पर भी जाम की स्थिति रही। नोएडा एलिवेटेड रोड से सेक्टर-61 की तरफ उतरने वाला ट्रैफिक में लोग फंसे रहे। सेक्टर-12-22 से सेक्टर-56 टी प्वाइंट के बीच शाम के वक्त जाम लग गया। सेक्टर-60, सेक्टर-12-22-56 तिराहा, झुंडपुरा चौकी चौराहा, उद्योग मार्ग, सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन के सामने, सेक्टर-62 मॉडल टाउन अंडरपास जाने वाली सड़क पर भी यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें