सड़क पर जाम लगाने से एंबुलेंस फंसी, प्राथमिकी दर्ज
नोएडा। कोतवाली फेज-2 क्षेत्र में एफएनजी रोड पर जाम लगाने से एंबुलेंस फंसने और अभद्रता करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यातायात उपनिरीक्षक की तरफ से कोतवाली फेज-2 में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यातायात उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार ने थाने में शिकायत दी है कि वह 10 अप्रैल को फायर स्टेशन तिराहा एफएनजी रोड पर ड्यूटी पर तैनात थे। तभी एक लड़का अपने कुछ साथियों के साथ बीच सड़क पर आ गया। उसने यातायात को रोक दिया, इसके चलते जाम लग गया। जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। जब यातायात पुलिस ने जाम हटाने के लिए कहा, तब उनके साथ धक्का मुक्की की गई। काफी देर समझाने के बाद रास्ता खोला गया। कोतवाली फेज-2 पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो