नोएडा। 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने गर्भवती का प्रसव पीड़ा अधिक बढ़ने पर रास्ते में ही सुरक्षित प्रसव कराया। हैबतपुर की अंजली (21) को प्रसव पीड़ा होने पर उनके पति प्रशांत कुमार ने 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल की थी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) जगपाल और पायलट विकास ने एंबुलेंस को सुरक्षित स्थान पर रोका और परिजनों की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया। अंजली ने स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। प्रसव के बाद मां और नवजात को बिसरख के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दोनों स्वस्थ बताए गए। इसके लिए ऑपरेशन हेड रोचक चौहान, जिला प्रोग्राम मैनेजर शेखर और ईएमई सतवीर ने एंबुलेंस स्टाफ की सराहना की। ब्यूरो