फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: व्हाट्सएप पर विवादित स्टेटस लगाया, एंबुलेंस चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। एक राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का विवादित भाषण स्टेटस पर लगाने के कारण एंबुलेंस चालक कासिम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक कासिम निजी अस्पताल में एंबुलेंस चलाता है। उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक नेता के पुराने वीडियो का स्टेटस लगाया था। वीडियो को देखने के बाद स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पहुंचने से पहले वीडियो डिलीट कर दिया था। उस पर शांति भंग के आरोप में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। इस बात की जांच की जा रही है कि उसने क्या विवादित स्टेटस लगाया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें