नोएडा (संवाद)। सेक्टर-14 में स्थित कम्युनिटी सेंटर में अविकृष्णा चैरिटेबल ट्रस्ट ने नोएडा लोकमंच को दवा बैंक सेवाओं के विस्तार के लिए एंबुलेंस भेंट की है। पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में ट्रस्ट के दिनीश कोछर, दीपक भूषण कोछर, उमेश कोछर, वीरेंद्र मोहन भाटिया और अनिल चोपड़ा समेत परिवारजन उपस्थित रहे। एंबुलेंस आमजन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। नोएडा लोकमंच महासचिव महेश सक्सेना सहित कई पदाधिकारियों ने ट्रस्ट का आभार जताते हुए कहा कि यह पहल जरूरतमंदों के लिए जीवनदायक सिद्ध होगी।