ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित लीजेंड-3 बाई कुंदन मैदान पर एंड्योरेंस कप सीजन-24 के लीग मैच में एम्ब्रोसिया वॉरियर्स ने द एंगेल्स एसीईएस को पांच रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एम्ब्रोसिया वॉरियर्स ने सात विकेट पर 221 रन बनाए। अरविंद चौधरी ने 115 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में द एंगेल्स एसीईएस की टीम सात विकेट पर 216 रन ही बना सकी। अरविंद ने गेंदबाजी में भी तीन विकेट हासिल किए। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।