लखनऊ। राजधानी में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को निस्तारित करने के लिए अमर उजाला की पहल एक बार फिर से शुरू होने जा रही है। अमर उजाला का पहला बिजली शिविर जिला कचहरी के सामने कैसरबाग रोड स्थित रेजिडेंसी लेसा भवन कार्यालय में 26 सितंबर शुक्रवार को आयोजित होगा। इस शिविर में लखनऊ मध्य क्षेत्र के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता रमेश चंद पांडेय और कमलेश कुमार चौधरी अधीनस्थ अभियंताओं के साथ पीड़ितों की सुनवाई करेंगे। यह शिविर सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर अपराह्न 3 बजे तक चलेगा।
इन इलाकों में उपभोक्ताओं को मिलेगा समाधान
- राजभवन, हुसैनगंज, रेजिडेंसी, अमीनाबाद, चौक और ठाकुरगंज खंड के उपभोक्ताओं की इस शिविर में सुनवाई होगी।
इन समस्याओं का मिलेगा समाधान
- यदि आपने नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया, तय समय सीमा के तहत कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है।
- मीटर खराब है और आप बदलवाने के लिए दौड़ रहे हैं, कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
- स्मार्ट मीटर लगाया गया है। आपको अंदेशा है कि पुराने मीटर के मुकाबले यह नया मीटर तेज चल रहा। चेक मीटर नहीं लग रहा।
- बिजली का बिल गलत रीडिंग पर बनाया गया है और संशोधित नहीं हो रहा।