फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित : अमर उजाला जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथी, घोड़े और पैदल को पस्त करने में लगाया दिमाग
विज्ञापन

अमर उजाला जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का आगाज, बच्चों ने दिमागी खेल में चेक देकर बढ़ाया रोमांच

माई सिटी रिपोर्टर


नोएडा। अमर उजाला और जिला शतरंज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शुरू हुई जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का पहला आयोजन शुक्रवार को सेक्टर-104 स्थित महर्षि विद्या मंदिर में हुआ। प्रतियोगिता में 103 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दोनों वर्गाें में बच्चों ने जमकर दिमागी घोड़े दौड़ाए। करीब चार घंटे तक आयोजन के बाद दोनों ही वर्गों में शीर्ष खिलाड़ियों का चयन किया गया।
आयोजन की तिथि की घोषणा पहले ही कर दी गई थी, इसलिए बच्चों में सुबह से ही खासा उत्साह था। जब मैच शुरू हुआ तो कुछ ही देर में आयोजन स्थल पर सन्नाटा छा गया। बच्चे पूरी तरह से एकाग्रचित होकर विरोधी खिलाड़ी को मात देने के लिए चालें सोचते नजर आए। कोई सामने वाले के हाथी, घोड़े पस्त करने के लिए चालें सोचता नजर आया तो कोई अपने राजा, मंत्री को बचाने के लिए जद्दोजहद करता नजर आया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम और सातवें राउंड तक डटे रहने वाले खिलाड़ी देव ने रोमांचक प्रदर्शन किया, लेकिन अंतिम चरण उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह से कई अन्य खिलाड़ी सेमीफाइनल व फाइनल तक प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देते हुए जीत की बाधा को पार करने में सफल रहे।
विज्ञापन


-

12 वर्ष से कम आयु वर्ग में :

कार्तिक मंडल प्रथम, अनिका द्वितीय और निमय तीसरे स्थान पर रहे।
-

12 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग में :

दिशांत प्रथम, तनु शर्मा द्वितीय व मानव तीसरे स्थान पर रहे।
-
बच्चों का उत्साह बढ़ाया और अगले चरण के लिए बेहतर तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। विजेताओं को अगले चरण के लिए शुभकामनाएं। - उमेश सिंह, प्राचार्य, महर्षि विद्या मंदिर स्कूल

-
हर चाल सोच-समझ कर चलना पड़ता है। अमर उजाला ने स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इसमें हिस्सा बनना अच्छा लगा। - दिशांत, खिलाड़ी

-
आज स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता हुई। मुझे यह खेल काफी पसंद है। मुझे जीत मिली है। अब मैं अगले चरण में भी खेलूंगा।-मानव, खिलाड़ी
-

अमर उजाला जूनियर शतरंज प्रतियोगिता की हिस्सा बनीं। जिसमें मुझे जीत मिली। दिमागी कसरत का यह खेल काफी पसंद है।- तन्नु शर्मा, खिलाड़ी

-
प्रतियोगिता में मुझे खेलना का मौका मिला। जीत मिली तो खुशी दोगुनी हो गई। अब अगले चरण में जीत की बेहतर तैयारी करूंगा। - कार्तिक, खिलाड़ी।
-

मुझे शतरंज बेहद पसंद है। यह शांत माहौल और दिमाग का खेल है। मुझे इसमें बहुत मजा आता है।- अनिका, खिलाड़ी
-

शह और माह के इस खेल से मुझे बेहद लगाव है। प्रतियोगिता के पहले चरण में जीत मिली। अब अगले चरण की तैयारी करूंगा। - निमय, खिलाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें