दादरी (संवाद)। एनटीपीसी विद्युत नगर स्थित डीपीएस स्कूल में रोविविग द ओल्ड स्कूल डेज थीम के तहत एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य पुराने छात्रों को उनके विद्यालय से जोड़ना और पुरानी यादों को ताजा करना रहा। आयोजन में विद्यालय के सुनहरे सफर को याद करते हुए एक पीपीटी के माध्यम से जर्नी थ्रू द इयर्स दिखाई गई। मनोरंजन में म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पूनम दुआ , सचिन बंसल, सूरज भाटी आदि उपस्थित रहे।