ग्रेटर नोएडा(संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन चैंपियंस क्लैश टूर्नामेंट में अल्फा स्टूनर्स ने यूूके स्टूनर्स को आठ रन से पराजित किया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले अदान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्फा स्टूनर्स ने टी-20 मुकाबले में चार विकेट पर 164 रन का स्कोर खड़ा किया। अदान ने 56 रन और तनुज शर्मा ने 54 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से मोंटी रावत ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूके स्टूनर्स की टीम दस विकेट पर 156 रन बना सकी। अनुज शर्मा ने 44 रन की पारी खेली। अल्फा स्टूनर्स की ओर से अदान और वैभव ने चार-चार विकेट हासिल किए।