ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन लीग सीजन-14 के लीग मैच में अल्फा स्टनर्स ने व्हाइट वॉल्व्स -11 को 66 रन से पराजित किया। मैच में 73 रन की पारी खेलने वाले डीजे को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्फा स्टनर्स ने टी-20 मुकाबले में पांच विकेट पर 212 रन का स्कोर खड़ा किया। विपक्षी टीम की ओर से सुमित भट्ट ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्हाइट वॉल्व्स -11 की टीम दस विकेट पर 146 रन ही बना सकी। अल्फा स्टनर्स की ओर से रोहित कुमार ने चार विकेट और निशांत सक्सेना ने तीन विकेट हासिल किए।