ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप संडे सीजन-14 के लीग मैच में अल्फा स्टनर्स ने नोएडा क्रिकेट क्लब को 13 रन से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्फा स्टनर्स ने टी-20 मुकाबले में पांच विकेट पर 184 रन बनाए। इसमें मैन ऑफ द मैच अदान ने 64 रनों का योगदान किया। विपक्षी टीम की ओर से संग्राम मोहराना ने दो विकेट हासिल किए। दूसरी पारी में नोएडा क्लब की टीम नौ विकेट पर 171 रन ही बना सकी। दयाशंकर गुप्ता ने 53 रन की पारी खेली। अल्फा स्टनर्स की ओर से वैभव ने तीन विकेट हासिल किए।