ग्रेटर नोएडा (संवाद) । ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेकेंड इनिंग क्रिकेट मैदान पर फ्रेंडशिप कप सीजन-20 में अल्फा हीरोज ने जेजेसीसी को सात रन से हरा दिया। अल्फा हीरोज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 166 रन बनाए। सक्षम ने 52 रन की पारी खेली। जवाब में जेजेसीसी की टीम नौ विकेट पर 159 रन ही बना सकी। विपिन और त्यागी ने दो-दो विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए दीपक कंसल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।