फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डिग्री के साथ स्किल्स भी जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बाॅयोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है बल्कि तकनीकी समझ, संवाद कौशल और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप खुद को तैयार करना भी जरूरी है। इसी संदेश के साथ गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी ने बायोटेक हॉराइजन्स एलुमनाई कनेक्ट कार्यक्रम की शुरुआत की। पहले सत्र में विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र वैभव सुरेंद्र कर्णवाल ने विद्यार्थियों को बायोटेक्नोलॉजी और लाइफ साइंसेज के क्षेत्र में कॉर्पोरेट करियर की संभावनाओं से रूबरू कराया। सार्टोरियस स्टेडिम इंडिया में टेक्निकल सेल्स एक्सपर्ट के रूप में कार्यरत कर्णवाल ने बताया कि इस क्षेत्र में टेक्निकल सेल्स, बिजनेस डेवलपमेंट और उद्योग आधारित सेवाओं में भी बेहतर अवसर उपलब्ध हैं। डीन प्रो. एस. धनलक्ष्मी और विभागाध्यक्ष डॉ. इम्तियाज कमर ने इस पहल को विद्यार्थियों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें