फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डेढ़ साल से अटका 34 कियोस्क का आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-18 और 38ए जीआईपी मॉल के सामने बने 34 कियोस्क का आवंटन डेढ़ साल बाद भी नहीं हो पाया है। इस देरी के कारण इन कियोस्क में लगा सामान अब क्षतिग्रस्त होने लगा है। प्राधिकरण द्वारा गठित एक समिति डेढ़ महीने से अधिक समय से इस मामले पर कोई निर्णय नहीं ले पाई है। प्राधिकरण ने करीब तीन महीने पहले कियोस्क के संचालन के लिए ईओआई जारी कर सुझाव मांगे थे। लोगों और कंपनियों ने इसमें अपने सुझाव दिए थे। मुख्य सुझावों में दरों में कमी, पार्किंग की व्यवस्था, साफ-सफाई और पीएनजी कनेक्शन शामिल थे। इन सुझावों के बाद कियोस्क के किराए और शर्तों को तय करने के लिए एक समिति बनाई गई थी। यह समिति एसीईओ की अध्यक्षता में गठित की गई थी। समिति को गठित हुए डेढ़ महीने से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। इस कारण कियोस्क के आवंटन की पूरी प्रक्रिया रुकी हुई है। सेक्टर-18 मार्केट में तिकुनिया पार्क के सामने 15 कियोस्क और सेक्टर-38ए में जीआईपी तथा बॉटनिकल गार्डन के बीच 19 कियोस्क प्राधिकरण ने बनवाए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें