फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन बीटेक प्रोग्राम के लिए 408 सीटों का आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 से शुरु किए गए तीन नए बीटेक प्रोग्राम (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) में दाखिले के लिए बुधवार को पहली सीट आवंटन सूची जारी कर दी गई। पहली सीट आवंटन सूची के तहत कुल 408 आवंटन किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक बीटेक प्रोग्राम की 120 सीट हैं, इस तरह से 360 सीटों के लिए 408 आवंटन किए गए हैं। विवि ने सबसे संभावित वरीयता व सीट की उपलब्धता के आधार पर सीट आवंटित की है। अब सीट का आवंटन होने के बाद सामान्य ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के छात्रों के लिए दस्तावेजों का सत्यापन तीन अगस्त से पांच अगस्त तक होगा। पहली सूची के तहत एससी, एसटी श्रेणी के छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन सात से आठ अगस्त तक होगा। जबकि पीडब्लयूबीडी, कश्मीरी विस्थापित, अनाथ, एकल कन्या श्रेणी के दस्तावेजों का सत्यापन 09 अगस्त को होगा। सत्यापन होने के साथ ही छात्र फीस का भुगतान कर सकेंगे। ऑनलाइन फीस का भुगतान 10 अगस्त शाम 4:59 मिनट तक किया जा सकेगा। वहीं यदि सीट को लेकर संतुष्ट नहीं है तो छात्र अपग्रेड का विकल्प चुन सकते हैं। सीट को अपग्रेड करने की सुविधा 11 से 12 अगस्त तक शाम पांच बजे तक मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें