फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पति समेत पांच ससुरालियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। लखनऊ की रहने वाली महिला ने पति समेत पांच ससुरालियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला की शिकायत के आधार पर महिला थाना सेक्टर-39 पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लखनऊ निवासी पल्लवी गुप्ता का विवाह 28 नवंबर 2017 में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रहने वाले चंकी गुप्ता के साथ हुआ था। पल्लवी का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालियों ने परेशान करना शुरू कर दिया था। लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग ससुरालियों की ओर से की जा रही थी। वर्ष 2020 और 2022 में दो बार गर्भवती होने पर ससुरालियों ने खिलाकर गर्भपात करा दिया। महिला थाना प्रभारी संदीपा चौधरी ने बताया लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें