फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाया पति व ससुर पर छेडख़ानी व मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पति व ससुर पर छेड़खानी और मारपीट कर महिला को घर से निकालने का आरोप
विज्ञापन

तावडू (संवाद)। उपमंडल के अंतर्गत एक महिला को ससुर व पति द्वारा मारपीट और छेड़छाड़ कर घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने बताया कि लगभग 8 वर्ष पहले उसकी शादी आसिफ पुत्र रूकमुद्दीन निवासी तावडू के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका ससुर उस पर गलत नजर रखता है। करीब 2 महीने पहले जब उसका पति बाहर था तो मौका पाकर उसका ससुर रूकमुद्दीन उसके चौबारे में आ गया और उसके साथ जबरन छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ससुर ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने पति को घटना की सूचना दी। लेकिन पति ने भी उसे ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट करते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने बताया कि इस दौरान उसके ससुर और पति ने उसके सभी जेवरात भी छीन लिए। उसने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। परिजन मौके पर पहुंचे और मामले को गणमान्य लोगों के माध्यम से निपटाने की कोशिश की, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। महिला की शिकायत पर आरोपी पति आसिफ और ससुर रुकनुद्दीन के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें