ग्रेटर नोेएडा। सेक्टर-151 निवासी शिवा शर्मा ने वाहन सौदे में 2.25 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित शिवा शर्मा का कहना है कि वह ब्रेजा कार के मालिक हैं। शिवम चौधरी, शहजाद अली और कामरान 1 जनवरी को वाहन खरीदने का 4.05 लाख में सौदा तय किया। पीड़ित को 1.80 लाख रुपये ऑनलाइन दिए गए जबकि बाकी 2.25 लाख रुपये दो माह में देने का वादा किया गया। कुछ दिन बाद आरोपियों ने बकाया राशि देने में आनाकानी शुरू कर दी। 15 मई को जब बकाया राशि मांगी तो उन्हें धमकी दी गई कि या तो गाड़ी उनके नाम कर दी जाए या 1.50 लख नकद दे। अन्यथा उन्हें जान-माल का नुकसान होगा। 25 मई को धमकी देते हुए कहा कि किसी अन्य गाड़ी बेच दी है। आरटीओ जाकर ट्रांसफर करनी होगी। पीड़ित ने कहा कि बकाया राशि के बाद ही ट्रांसफर करेंगे जिससे दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो