फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेनिथ सोसाइटी में नियमों की अनदेखी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, बिल्डर और अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका
विज्ञापन

-बगैर फायर एनओसी और ओसी के निवासियों की जान खतरे में पड़ सकती
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-77 स्थित एक्सप्रेस जेनिथ सोसाइटी में नियमों की अनदेखी और सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोसाइटी के ए-टावर में ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) मिले बिना ही खरीदारों को पजेशन देकर बसाया जा रहा है। इस संबंध में नजदीक स्थित गृहप्रवेश सोसाइटी निवासी स्वाति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। स्वाति ने पत्र में सुरक्षा मानकों और फायर एनओसी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंनें लिखा है कि बहुमंजिला इमारत में बिना आवश्यक वैधानिक अनुमतियों और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के लोगों का रहना उनकी जान को सीधे तौर पर खतरे में डालना है। स्थानीय निवासी लंबे समय से फायर सेफ्टी और अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन संबंधित विभागों के चक्कर काटने और विरोध-प्रदर्शन के बावजूद उन्हें कोई ठोस समाधान नहीं मिल पा रहा है। पत्र में यह चिंता भी जताई कि शिकायतों पर कार्रवाई न होना बिल्डर और संबंधित विभागों के बीच संभावित मिलीभगत या प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करता है।





पत्र में रखी गईं प्रमुख मांगें -
-एक्सप्रेस जेनिथ के ए-टावर में दिए गए पजेशन की कानूनी वैधता की जांच की जाए।
-यह सत्यापित हो कि ए-टावर के लिए ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) और कम्प्लीशन सर्टिफिकेट (सीसी) विधिवत जारी हुए हैं या नहीं।
-भवन की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और फायर एनओसी की जांच कराई जाए।
-नोएडा प्राधिकरण और रेरा की ओर से अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा हो और जवाबदेही तय की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें