फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क निर्माण में धांधली का आरोप, किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
नोएडा। चोटपुर में सड़क निर्माण को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
नोट-फोटो हैं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-63 के चोटपुर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए किसानों और निवासियों ने प्रदर्शन किया। भारतीय किसान संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र यादव के नेतृत्व में सैकड़ों लोग विधायक पंकज सिंह के आवास की ओर पैदल मार्च करने निकले। पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने गिट्टी चौक से ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल तक बन रही सड़क में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया। उन्होंने ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने और संबंधित जेई के खिलाफ जांच की मांग की। एसीपी दीक्षा सिंह ने प्राधिकरण के अधिकारियों से वार्ता कराने का आश्वासन दिया। किसानों ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें