दनकौर (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के पारसौल गांव में तालाब निर्माण कार्य को लेकर विवाद सामने आया है। भारतीय किसान मजदूर युवा विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मलिक ने निर्माण कार्य में अनियमितता और गुणवत्ता संबंधी मानकों की अनदेखी और ठेकेदार पर अभद्रता के आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। उन्होंने कहा कि निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाने पर ठेकेदार ने उनके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। दनकौर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हो गई है। शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।