-फोटो
नोएडा। ट्रक चालक से खुद को प्राधिकरण का कर्मी बताकर अवैध वसूली करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वहीं, ट्रक चालक वीडियो में पार्किंग शुल्क देने से इन्कार करता दिख रहा है। हालांकि वीडियो पुरानी बताई जा रही है, फिर भी प्राधिकरण से जुड़े अधिकारियों ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो ट्रक चालक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की है। वीडियो में दिख रहा है कि उक्त व्यक्ति ट्रक चालक से सड़क पर ट्रक खड़ा करने पर दो सौ रुपये पार्किंग शुल्क मांग कर रहा है। वायरल वीडियो सेक्टर 63ए की बताई जा रही है। ब्यूरो