नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) ने सेक्टर-117 स्थित बिल्डर परियोजना में बोरिंग कर भूजल दोहन का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष परविंदर सिंह यादव ने कहा कि नोएडा पहले से ही गिरते भूजल स्तर और पानी की कमी की समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में किसी भी बिल्डर परियोजना के लिए भूजल का दोहन गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा। ब्यूरो