ग्रेटर नोएडा। हल्दौनी की विवाहिता से मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने उसके पति, देवर और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सुहाना ने पुलिस से शिकायत की थी कि चार अप्रैल को उसके पति आदिल, देवर इमरान और ननद शबनम ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता के न्यायालय का दरवाजा खटखटाने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है। ब्यूरो