ग्रेटर नोएडा। कुलेसरा में कुछ लोगों पर मारपीट, अवैध वसूली और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप सोशल मीडिया के माध्यम से लगाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक रंजिश से जुड़ा है। जांच में सामने आया कि सौरभ त्यागी, पुत्र धर्मवीर और चिंटू त्यागी, पुत्र ओमवीर के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चला आ रहा है। इसी को लेकर दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों के विरुद्ध पूर्व में गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं, कोतवाली प्रभारी रंजीत कुमार सिंह का कहना है कि मामले में पहले से प्राथमिकी दर्ज है। उसकी विवेचना की जा रही है। ब्यूरो