फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस पर लगाया मामला रफा-दफा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस पर लगाया केस रफादफा करने का आरोप
विज्ञापन

दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस पर मामले को रफादफा करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के पक्ष में चार्जशीट दाखिल की है। महिला के साथ करीब दो साल पहले दुष्कर्म हुआ था। तीन लोगों पर महिला ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। अब महिला ने पत्र में आरोप लगाया है कि पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है, जो उसके पक्ष में नहीं है। आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, आरोपी भी कार्रवाई नहीं करने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वहीं, इस मामले में एसएचओ राजवीर सिंह चौहान का कहना है कि उनकी हाल ही में पोस्टिंग हुई है। केस की जानकारी नहीं है। अगर पीड़िता कोई शिकायत देती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें