यमुना सिटी (संवाद)। जेवर थाना क्षेत्र में होटल संचालक और उसके परिवार के साथ मारपीट करने और उन्हें धमकाने का मामला सामने आया है। कस्बा निवासी रेशमपाल जादौन ने बताया कि होटल को लेकर कई बार उन्हें धमकी मिल चुकी थी। बीती 25 मई की शाम को वह अपनी पत्नी के साथ जहांगीरपुर बाजार में जा रहे थे, तभी दबंग वहां आ गए और उनके साथ गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने शेखर, केशव राणा, आकाश और सन्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।