ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित एक जिम में वर्कआउट के दौरान हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। गांव गढ़ी चौखंडी सेक्टर-68 नोएडा निवासी अनुज यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह 12 फरवरी की शाम अपने मित्र विशाल के साथ डीएफ पैलेस-1 स्थित एवीएस फिटनेस जिम में व्यायाम कर रहा था। इसी दौरान जिम में मौजूद अर्जुन यादव से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद अर्जुन यादव ने अपने साथियों यश यादव, शिवम यादव और तासू के साथ मिलकर अनुज और उसके मित्र के साथ गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उसे चोटें आई हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो