फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की भूमि पर सरपंच द्वारा कचरा डलवाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। खोरी कलां गांव में वन विभाग की भूमि पर सरपंच और करीबियों द्वारा मिलीभगत कर कचरा डालने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण शाहरुख, अख्तर अली, सहूद, समीम ने बताया कि खोरी कलां में वन विभाग का भूमि है, जिस पर भारी मात्रा में सरपंच के करीबियों और दबंगों द्वारा कचरा डाला जा रहा है। इससे वन क्षेत्र को नुकसान पहुंच रहा है। आरोप है कि करीब एक हफ्ते पहले भी सरपंच के करीबियों ने जबरदस्ती कचरा वहां डाला था। ग्राम पंचायत और वन विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत के कारण ऐसा हो रहा है। वहीं इस बारे में वन विभाग के उपमंडल अधिकारी विजेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायत के साथ मिलीभगत करने के आरोप को नकारते हुए कहा कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं था, फिलहाल यह मामला सामने आया है। जांच कर कचरा डालने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं सरपंच जगदीश का कहना है कि उनके किसी भी करीबी ने वन विभाग की भूमि पर कचरा नहीं डाला है सारे आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें