ग्रेटर नोएडा। गांव इमलियाका निवासी एक युवक ने गांव के ही चार लोगों पर फोन कर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में गौरव ने बताया कि 28 मई की रात उसके मोबाइल फोन पर गांव के ही अरुण उर्फ गुलजार, निखिल, सचिन और अनिल ने फोन किया। आरोप है कि बातचीत के दौरान आरोपियों ने बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया और ऐसी भाषा का प्रयोग न करने को कहा तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज है। ब्यूरो