फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कारोबारी से सोना व कीमती सामान चोरी, तीन के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
– पूर्व कर्मचारी और सहयोगियों पर साजिश का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर में महाराष्ट्र के एक कारोबारी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ सोना चोरी और साजिश का मामला दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र के ठाणे निवासी कारोबारी राजविंदर सिंह का आरोप है कि उनके पूर्व कर्मचारी विवेक काटेजा, सहयोगी संतोष चौहान और एक बुर्का पहने अज्ञात महिला ने साजिश रचकर उनका सोना और कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने बताया कि मार्च 2025 में विवेक और संतोष को दिल्ली के आजमबाग भेजा था ताकि वे कीमती वस्तुएं लेकर लौटें, लेकिन रास्ते में उनका बैग बस से गायब हो गया। आरोपी कर्मी विवेक के बयान के मुताबिक, जेवर टोल प्लाजा से पहले एक बुर्का पहनी महिला बस से उतरी और एक कार में बैठकर चली गई। महिला संतोष के साथ बात करती देखी गई थी। पीड़ित का आरोप है कि तीनों ने मिलकर चोरी की साजिश रची। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें