नोएडा। शादी का झांसा देकर दिल्ली से एक युवती को फेज-3 थाना क्षेत्र के होटल में लाकर दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। पीड़ित युवती की शिकायत पर यह प्राथमिकी दिल्ली के जैतपुर थाने में दर्ज हुई थी। अब जांच के लिए फेज-3 थाने ट्रांसफर होकर आई है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने बताया है कि वह नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। करीब एक वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात बिसरख थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। वह सेक्टर-66 ममूरा गांव के एक होटल में उसे ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। फेज-3 थाना प्रभारी पुनीत सिंह ने बताया कि सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है। ब्यूरो