ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किराये के मकान में रहने वाली मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव में महिला अपने परिवार के साथ रहती है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। शुक्रवार को युवती घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला मनीष युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी देर तक युवती के घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन युवती को खोजते हुए जंगल की तरफ पहुंचे। वहां उन्होंने आरोपी को युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए देख लिया। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। ब्यूरो