फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली निगम के कर्मचारियों पर लगाया अभद्रता करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। भारतीय किसान मजदूर युवा विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिजली निगम के कर्मचारियों पर शराब पीकर उपभोक्ताओं से अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में भी लिखित शिकायत दी है। पारसौल गांव में बिजली आपूर्ति को लेकर शेड्यूल बनाया गया है। आरोप है कि निगम के कर्मचारी शेड्यूल के अनुसार विधुत आपूर्ति नहीं कर रहे हैं। साथ ही विरोध करने पर शराब के नशे में ग्रामीणों से अभद्रता करने लगते हैं। निगम के उच्च अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। इसके चलते रविवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने दनकौर कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें