ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र के गांव चिरसी में रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। गांव चिरसी निवासी इंद्रजीत का कहना है कि भाई टीटू 15 सितंबर की रात करीब 8 बजे गांव के ही लोकेश की दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। तभी शाहब सिंह के मकान के सामने तिराहे पर गांव के ही रहने वाले अनिल ने अपने पुत्र जगदीश, अन्नू, जस्सी, अभी के अलावा रोहतास उर्फ पप्पू ने अपने पुत्र हर्ष और निखिल के साथ लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर पहुंचे और टीटू पर हमला कर दिया। बीच-बचाव के लिए विकास वहां पहुंचा, तो उस पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो