नोएडा। कचरे का प्लांट चलाने को लेकर ऑपरेटर से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले में कोतवाली सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज किया गया है। दिल्ली प्रह्लादपुरी निवासी सुजीत कुमार सेक्टर 39 हरिजन बस्ती में कचरे का प्लांट चलाते हैं। इस प्लांट पर जय किशोर आपरेटर है। आरोप है कि अनिकेत और अर्पित प्लांट को बंद करवाकर अपना प्लांट चलवाना चाहते हैं, इसको लेकर रंजिश मानते हैं। आरोप है कि 9 नवंबर को अर्पित, अनिकेत और अन्य लोग आए, जय किशोर से प्लांट बंद करने को बोला। विरोध करने पर आरोपितों ने जय किशोर को पीटा और आरोपितों ने फोन कर सुजीत से भी अभद्रता की। कोतवाली सेक्टर-39 प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज किया गया है।