फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फ्लैट बेचने के नाम पर फर्जीवाड़े का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैट बेचने के नाम पर फर्जीवाड़े का आरोप
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली में एक व्यक्ति ने फ्लैट बेचने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित प्रदीप राव का आरोप है कि अजनारा होम्स सोसाइटी में रतन कुमार से उनका फ्लैट खरीदा था। जनवरी, 2023 में फ्लैट का सौदा 40.47 लाख में हुआ था। आरोप है कि बैंक लोन का पैसा उन्होंने चुका दिया। आरोपी ने बाकी पैसा देने पर फ्लैट के कागजात देने का वादा किया था। आरोप है कि उसके बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। काफी दिन बाद फोन उठाया तो बिहार स्थित अपने घर जाने की बात कही। उसके बाद जून, 2024 में रतन और उसकी पत्नी उसके कार्यालय पर पहुंचे और फ्लैट की कीमत बढ़ाकर 43.89 लाख कर दी। दो दिन में पेपर देने के साथ ही जनवरी 2023 से मकान का किराया देने की भी बात कही थी, लेकिन उसके बाद से आरोपी ने फिर फोन उठाना बंद कर दिया। कुछ दिन बाद जब दूसरे नंबर से फोन किया तो फ्लैट किसी और को बेचने की जानकारी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें