फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्लॉट दिलाने के नाम पर 10 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। प्लॉट विक्रय के नाम पर एक अधिवक्ता से 10 लाख रुपये धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हेडेक्स टावर निवासी सुशील कुमार शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी मुलाकात एक महिला से प्लॉट खरीद-फरोख्त के सिलसिले में हुई थी। दोनों के बीच 19 अगस्त 2025 को एक लिखित इकरारनामा हुआ था। जिसमें प्लॉट की कीमत 29 लाख रुपये तय हुई और 10 प्रतिशत के रूप में 2.90 लख रुपये एडवांस देना निर्धारित हुआ। आरोप है कि महिला ने प्लॉट पर कुछ लोन होने का हवाला देकर तत्काल 10 लाख रुपये टोकन के रूप में ले लिए और आश्वासन दिया कि बाकी प्रक्रिया बैंक से रकम आने के बाद पूरी कर दी जाएगी। एक महीने के भीतर प्लॉट का रजिस्ट्री कराने का वादा भी किया गया। लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं की गई। दो माह बाद जब पीड़ित ने फिर संपर्क किया तो महिला ने फोन बंद कर दिए। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें