फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। थाना पुलिस ने बताया कि रिंकी भाटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी वर्ष 2018 में वेव सिटी गाजियाबाद निवासी रोहित भाटी के साथ हुई थी। महिला के अनुसार शादी में हैसियत के हिसाब से उनके परिजन ने खर्च किया था। शादी के कुछ समय बाद से ही उसके पति रोहित, सास साधना, ननद अंजलि व दो अज्ञात लोग उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग 10 तोले सोना, स्कॉर्पियो कार तथा पांच लाख रुपये नगदी की मांग कर रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने बताया कि महिला का आरोप है कि उसके 2 वर्षीय बेटे को भी उससे जबरदस्ती छीन कर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें