फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट करने और गलत इलाज कराकर मां बनने से रोकने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-58 में पति, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। नवादा की रहने वाली रोशनी नागर ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी शादी फरवरी 2024 में हाथरस निवासी शिवा से हुई थी। शादी के बाद से ही पति शिवा, ससुर वीरेंद्र, जेठ प्रदीप और जेठानी निशा दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि बीमारी के दौरान ससुराल वालों ने आगरा के एक निजी डॉक्टर से गलत दवा दिला दी, जिससे वह अब मां नहीं बन पाएगी। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें