दनकौर (संवाद)। खेरली हाफिजपुर गांव में जमीन के विवाद में एक परिवार पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कारतूस और तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस का कहना कि इस मामले में विकास उर्फ कालू निवासी बुलंदशहर को शुक्रवार को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने दूसरे पक्ष पर गोली चलाई थी। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है घटना में भागे अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें खेरली हाफिजपुर गांव के सतवीर ने 1 मई को कोतवाली में केस दर्द कराया था कि उसके खेत में रेवसिंह और उसके परिजनों ने पोल गाड़ दिए थे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से उनपर हमला कर दिया था। घटना में वह उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में 12 के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।