फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिव्यांग के साथ मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के दिव्यांग ने अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया है। घायल दिव्यांग का उपचार कांशीराम अस्पताल में जारी है। कलूपुरा के महेश चंद शर्मा ने पुलिस से शिकायत की है कि शनिवार शाम पड़ोसी गांव के कुछ युवकों ने शराब पीकर उनके साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट की, जिसमें उन्हें काफी चोटें आई हैं। वहीं, कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला का कहना है कि मारपीट का आरोप गलत है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने जौनचाना गांव निवासी दुष्यंत की बाइक में ट्रैक्टर से टक्कर मार दी थी, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। वहां माैजूद लोगों ने दोनों के बीच समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें