दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर स्थित टीचर्स कॉलोनी में बाजार से समान खरीदारी कर जा रहे मां-बेटे के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि दादरी नगर के रेलवे रोड स्थित टीचर्स कॉलोनी में नीतू देवी परिवार के साथ रहती हैं। वह 7 दिसंबर को बाजार से अपने बेटे के साथ घर पर जा रही थी। जब वह कॉलोनी में पहुंची तो रास्ते को लेकर कॉलोनी के ही संजय, दीप और संजीव ने रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। जिन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल की माता ने संजय, दीप और संजीव के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद