फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान शांतिभंग में जेल भेजे सभी आरोपी हुए रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 1000 आरोपी भेजे गए थे जेल
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। श्रमिकों के वेतन बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा की विभिन्न कोतवाली पुलिस ने हंगामा और तोड़फोड़ करने वाले करीब 1000 आरोपियों को शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शनिवार देर शाम करीब 700 से अधिक बंदियों को जेल से रिहा कर दिया है। इससे पहले करीब 300 बंदियों को रिहा किया जा चुका है। बता दे कि जिन बंदियों को शांति भंग की धाराओं में जेल भेजा गया था। उन्हें सामान बैरक में रखा गया था। इनमें कई ऐसे बंदी थे। जिन्हें अपने परिजन से संपर्क करने में परेशानी आ रही थी। परिजन की ओर से भी जेल के बाहर पहुंचकर ऐसे बंदियों से मुलाकात के लिए अर्जी लगाई जा रही थी। इस कारण जेल परिसर के बाहर भीड़ जुट रही थी। सुरक्षा के मद्देनजर यहां भी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें