यूपी रेरा के चार माह के समय विस्तार से संतुष्ट नहीं है यूपी के बिल्डर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण ने मंगलवार को रियल एस्टेट प्रोजेक्टों को चार माह का विस्तार देने की सूचना जारी की है। पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका के बीच तनाव के कारण प्रोजेक्टों का निर्माण कार्य प्रभावित होने के कारण यह राहत दी है लेकिन यह केवल सीमित प्रोजेक्टों को मिलेगी। हालांकि बिल्डरों से इसका विरोध किया है और हरियाणा व राजस्थान की तरह समय विस्तार सभी प्रोजेक्टों को देने की मांग की है। क्रेडाई वेस्टर्न यूपी के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता का कहना है कि यूपी रेरा ने चार माह का समय विस्तार दिया है लेकिन इसमें काफी शर्तें जोड़ दी हैं। यूपी रेरा से आग्रह किया गया है कि वो फिर से शर्तों पर पुन: विचार कर लें। ताकि सभी प्रोजेक्टों को इसका लाभ मिल सके।